Atal pension Yojana in Hindi – अटल पेंशन योजना
Atal Pension Yojana in Hindi
- नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार ने आम लोगों को पेंशन का लाभ देने के उद्देश्य से 2015 में “अटल पेंशन योजना” शुरू की है. यह योजना एक सामान्य व्यक्ति के लिए है. अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको बुढ़ापे में किसी और पर निर्भर नहीं रहना होगा. यह योजना गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बहुत लाभकारी है. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो लोग कम पैसा कमाते है, या अनियमित पैसा कमाते हैं.
- अटल पेंशन योजना से जुड़ी मुख्य बातें :
- 18 वर्ष से 40 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इस योजना से जुड़ सकता है.
- अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो जब आपकी आयु 60+ वर्ष हो जाएगी, तो आपको मासिक पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा.
- अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है. लेकिन अगर आपके पास अभी आधार कार्ड नहीं है, तो आप योजना से जुड़ने के एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना आधार नम्बर बैंक को दे सकते हैं.
- 60 वर्ष तक आपको इस योजना में पैसा जमा करना होगा, और 60 वर्ष के बाद आपको मासिक पेंशन मिलना शुरू हो जायेगा.
- वैसे लोग जो Income Tax देते हैं, जिनके पास सरकारी नौकरी है या फिर जो EPF, EPS जैसी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे लोग अटल पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकते हैं.
- भारत सरकार की एक पुरानी स्कीम “स्वावलंबन योजना” में खाता खुलवा चुके लोगों को खुद-ब-खुद अटल पेंशन योजना से जोड़ दिया जाएगा.
- अटल पेंशन योजना में Monthly Premium जमा करना बहुत आसान है. आपके बैंक खाते में पैसा होना चाहिए, Premium की राशि तय Date पर खुद आपके बैंक खाते से अटल पेंशन योजना में चली जाती है. इस कारण आपको इस योजना से एक बार जुड़ने के बाद Monthly Premium जमा करने बार-बार बैंक नहीं जाना पड़ता है.
- अगर आप 31 December 2015 तक अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं, तो 2020 तक आप जितना पैसा इस स्कीम में लगाते हैं, सरकार 2020 तक में आपकी जमा की गई राशि का 50 % या 1000 रूपए प्रति वर्ष (दोनों में से जो कम रहेगा) उतने रुपए अपनी ओर से आपके पेंशन योजना में लगाएगी.
- इस योजना में पेंशन की 5 राशियाँ उपलब्ध है. 1000, 2000, 3000, 4000, और 5000. आपको यह चुनना होगा कि आप 60 वर्ष के बाद कितनी मासिक पेंशन पाना चाहते हैं. उदाहरण : अगर आपकी आयु 18 वर्ष है और आप 60 वर्ष के बाद 1000 मासिक पेंशन पाना चाहते हैं, तो आपको 42 रुपए हर महीने जमा करना होगा, उसी तरह आपकी आयु 18 वर्ष है और आप 60 वर्ष के बाद 5000 मासिक पेंशन पाना चाहते हैं, तो आपको 210 रुपए हर महीने जमा करना होगा. इस तरह आयु और पेंशन की राशि के हिसाब से अगल-अलग लोगों को अलग-अलग Monthly Premium देना होगा.
नीचे दिए गए चार्ट से समझें कि आपको कितना मासिक क़िस्त देना होगा.
आपकी वर्तमान आयु | 1000 मासिक पेंशन के लिए, आपका मासिक क़िस्त | 2000 मासिक पेंशन के लिए, आपका मासिक क़िस्त | 3000 मासिक पेंशन के लिए, आपका मासिक क़िस्त | 4000 मासिक पेंशन के लिए, आपका मासिक क़िस्त | 5000 मासिक पेंशन के लिए, आपका मासिक क़िस्त |
18 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1,087 |
38 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1,196 |
39 | 264 | 528 | 792 | 1,054 | 1,318 |
40 | 291 | 582 | 873 | 1,164 | 1,454 |
- अगर आपकी मृत्यु 60 वर्ष के बाद हो जाती है, तो पेंशन पति या पत्नी को मिलेगी. पति और पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाने पर Nominee को निम्न राशि मिलेगी :
1000 मासिक पेंशन के लिए जुड़ने वाले के Nominee को – 1,70,000 रुपए
2000 मासिक पेंशन के लिए जुड़ने वाले के Nominee को – 3,40,000 रुपए
3000 मासिक पेंशन के लिए जुड़ने वाले के Nominee को – 5,10,000 रुपए
4000 मासिक पेंशन के लिए जुड़ने वाले के Nominee को – 6,80,000 रुपए
5000 मासिक पेंशन के लिए जुड़ने वाले के Nominee को – 8,50,000 रुपए
- अगर आपकी मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है, तो आपके Nominee को आपके Account में जमा सारी राशि ब्याज सहित मिल जाएगी.
- अटल पेंशन योजना में Late Fee :
अगर आपका Monthly Premium 100 रुपये के तक है, तो Late Fee 1 रूपये प्रति महीना लगेगा.
अगर आपका Monthly Premium 500 रुपये के तक है, तो Late Fee 2 रूपये प्रति महीना लगेगा.
अगर आपका Monthly Premium 1000 रुपये के तक है, तो Late Fee 5 रूपये प्रति महीना लगेगा.
अगर आपका Monthly Premium 1000 रुपये से अधिक है, तो Late Fee 10 रूपये प्रति महीना लगेगा.
- खास नियम और शर्तें :
अगर 6 महीने तक Account में पैसा नहीं डाला जाता है, तो Account फ्रिज़ कर दिया जायेगा.
अगर 1 साल तक Account में पैसा नहीं डाला जाता है, तो Account Deactivate कर दिया जायेगा.
अगर 2 साल तक Account में पैसा नहीं डाला जाता है, तो Account बंद कर दिया जायेगा.तो अभी से बचाइए अपने पैसे और बुढ़ापे में पाइए पेंशन का सहारा. यह लेख महज एक जानकारी है, पेंशन योजना से जुड़ने से पहले सारी बातें Bank से Confirm कर लें कि वर्तमान में इस योजना की नियम और शर्तें क्या है.
.
sir Mai majdur hu agar kisi karan was chot lag Jaye koe accident ho jaye to mujhe nomanee ko kitana payment hoga 164 pr month payment krata hu
Agar pati ki death ak sal ki aandar ho jata hai to Patni ko primiyam chalan a parega aur pati ki death ki samay patni ki Kitna rupiya mileage
AGAR PANSION YOJNA LAENE KE 1MHINE BAD YA 6 MAHINE KE BAD BIMA HOLDER KE DEATH KE BAD NOMNEE KO PANSION MILNA SURU HO JAYEGA KIRPYA JANKARI DEA
जेसा की बताया गया है 60 की उम्र के बाद किसी की मृत्यू हो जाये ओर उसे पेंसन मिलना शुरू हो चुकी हो तो पती या पत्नि को पेंशन मिलेगी
ma 18 year ma he atal pension yojna sa jud chuka hu by chance mere sarkari nukari lag jye to kya mujhe jma rashi mil jyegi
please information sir
Mai avi atal pension yojana se jud chuka hun Aur avi mujhe pan card banana hai Aur income tax return file karne se es yojana ka ky HOGA?
sir me 2014 me 2014 me ek sarkari vibhag me daily wage par karye karta tha us time maine atal pantion yojna ki skim li thi jiski har mahine kist 1196/- rupeey jaate hai lekin ab meri is vibhag me MTS post par parmanent sarvice ho gayi hai jiski vajha se mujhe NPS bhi leni padi iske liye bhi mere khaate se har mahine paise kaate jaaate hain sir kya mai dono skim ek sath chala sakst hun krpya karke mujhe is baat ko sapst kijiye aapka dhanyvaad
Atal Pension Yojana up ke band hone ka samay
atal pantion yojana . Husband and wife Dono lena chahata hai. Lakin agar dono me se kisi ak ka 60saal ke bad deth ho jata hai to uska pantion kya usko mil sakta hai jo jivit ho uas samay.
Hame jankari de.
AAJ ME INCOME TAX NAHI BHARTA HU L
TO ME YE YOJNA LE SKTA HU LEKIN AGAR ME 5 SAL BAD KUCH BUISNESS KARTA HU OR INCOME TAX BHARTA HU TO KYA HOGA
atal pantion yojna lene per 60-years me pantion milna suru ho jayega lekin mrutyu jo jati he to husb. ka pantion wife ko milega per wife ki bhi mrutyu ho jati he to nominee ko sara paisa milta he……..lekin nominee ki age kitni honi chahie. 18-years ke pehle (sagir ko hi milta he) ya 18-years ke bad bhi mil sakta he ?
Sir Mai govt employee hoon mp me adhyapak ke post par income tax me ati hoon lekin chut ke karan abhi tak income tax nahi pay kiya ha kiya Mai apy ke liya patar hoon meta NPS me account bhi ha
योजना लेने केस१साल बाद मृत्यु हो जाती है तो भी किस्त जमा करनी पडेगी.क्या परिवार को पेशन मिलने लगेगी.
Me 43 year ka hu meri wife 34 year ki hai to me wife ke Nam se atal pension me bhag lu or yadi wife ki 61 year me dath ho jaye to me pension ka Haldar rahuga
i m doing job in a private company,have a EPF account can i take atal pension yojna
SBI KESHAVPURAM KANPUR ME JAN DHAN A/C HAI, PR NORMAL KARANE KE LIYA KAI BAR KAHA ADHAR CARD WA PAN CORD BHI SUMMIT KR DIYA PR BANK NE ABHI TAK NARMAL NHI KIYA ATAH A/C BAND KARA KAR DUSRA A/C KHULWANA CHAHTI HU. AB PAINTION PLAN KI JAMA RASI KAISE MILEGI.
main govt servent hun kya main is yojna ka labh utha sakta hun
SBI Account Close Karne ki zroorat nahin hai. apne acccount ko same city main transfer karwa lo, or continew raho.
Sandeep Chauhan
योजना लेने केस१साल बाद मृत्यु हो जाती है तो भी किस्त जमा करनी पडेगी.क्या परिवार को पेशन मिलने लगेगी.
main govt servent hun kya main is yojna ka labh utha sakta hun .
mai 2015 se regular amount bhar raha hu but mera transfer other city me hua hai to muze mere sbi ke account ko closed karna pad raha hai ..but muze mera contribution continue karna hai to please suugest me …
मारा नाम जीतेंद्र कुमार है मुझे रुपये की बहुत जरुरत है
Mai incometax jama karta ho to kya mai atal pension se jur sakta hu.
jindagi ki na tute lade pyar karne ki