दोस्ती पर कविता Best Poem on friendship in Hindi Dosti Kavita फ्रेंडशिप पोएम :

poem on friendship in hindi – दोस्ती पर कविता
दोस्ती पर कविता Best Poem on friendship in Hindi Dosti Kavita फ्रेंडशिप पोएम

दोस्ती पर कविता Best Poem on friendship in Hindi Dosti Kavita फ्रेंडशिप पोएम

  • दोस्ती

  • दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है
    बँधी हुई जिन्दगी ने यहीं आजादी पाई है
    चेहरे की रंगत इसने लौटाई है
    आँखों ने ख्वाबों की दुनिया पाई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    बेगानो की भीड़ में किसी अपने से मुलाकात हो पाई है
    मुस्कराहट फिर से लौट आई है
    बातों के सिलसिले ने महफिल सजाई है
    माहौल में खुशबू सी छाई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    जाति-धर्म ऊँच-नीच की यहाँ नहीं कोई सुनवाई है
    मंदिर-मस्जिद-गुरूद्वारे-चर्च सबकी छवि इसने एक ही बनाई है
    अपनेपन की भावना इसने ही जगाई है
    खूबसूरती जिन्दगी में इससे ही आई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    बचपन की ताजगी इससे ही छाई है
    मौसम में मस्तानगी इसने ही लाई है
    उम्र के पड़ावों में इसने अपनी गहरी भूमिका निभाई है
    सारी चतुराई इसने ही सिखलाई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    सपनों को हकीकत की राह इसने ही दिखाई है
    हिम्मत इसने हमेशा ही बढ़ाई है
    हुनर से पहचान करवाई है
    सफर की थकान इसने मिटाई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    हर दर्द की होती सुनवाई है
    अच्छे या हों बुरे हालात साथ इसने हमेशा निभाई है
    उदासी इसने दूर भगाई है
    रोते हुए चेहरे में हंसी आई है
    भरोसे की ताकत इसने बढ़ाई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    सागर से भी गहरी इसकी गहराई है
    बिना रस्मों के इसने कसमें निभाई है
    दोस्ती दुनिया की सबसे बड़ी खुदाई है!!
    – ज्योति सिंहदेव
  • कुछ दोस्तों की ही मेहरबानियां बहुत है
    दुश्मनो की जरूरत नही  हमे..कुछ दोस्तों की ही मेहरबानियां बहुत है…
    दुश्मनो से भी बढ़कर साबित हुए जब दोस्त ऐसी ऐसी इस दुनिया मे कहानियां बहुत ह…………
    यू तो  सुंदर रिश्ता दुनिया में , यारों का याराना है,,
    यारी की बदौलत ही दुनिया मे हुआ मशहूर सुदामा ह….
    मगर यारी वाली लहरे खो चुकी अब रवानीया बहुत ह..
    ऐसी इस दुनिया में कहानियां बहुत ह..
    कितनो को बर्बाद किया यारी की तीखी मारो ने……
    कत्ल हुआ करते यहाँ अक्सर एतबारों के हथियारों से……
    दोस्त भी अब खा चुके जवानियाँ बहुत ह….
    ऐसी इस दुनिया में कहानियां बहुत है….
    अ बनाने वाले तुमने ऐसा दिन भी एक काश बनाया होता……
    हमने भी wish  करके उनको यह अहसास दिलाया होता…..
    की तुम्हारी वजह से हुई  ” मोहित ” हमे परेशानियां बहुत ह…
    ऐसी इस दुनिया में कहानियां बहुत ह….
    दोस्तो की ही मेहरबानियां बहुत है??☹☹☹☹
    – मोहित मित्तल

  • दोस्ती पर कोट्स / विचार – Quotes On Friendship in Hindi – फ्रेंडशिप कोट्स

.