Happy वाला Birthday Status – Happy Wala Birthday Status Shayari Quotes
Happy वाला Birthday Status – Happy Wala Birthday Status Shayari Quotes
- दिन में मिठास है, अपना-सा एहसास है।
जन्मदिन ये आपका, हमारे लिए भी खास है।।
Happy वाला Birthday
- हर दुआ पूरी हो आपकी, बस इतनी रज़ा है।
उम्रें लगे आपको हमारी, दिल से दुआ है।।
Happy वाला Birthday
- दुआओं की कतार, और उपहारों की बौछार।
ये शुभ दिन आपके जीवन मे आए बारंबार।।
Happy वाला Birthday
- नयी उम्मीदें होंगी, नए सुहाने सपने हों।
सितारों की भीड़ में आपके भी कुछ अपने हों।
Happy वाला Birthday
ये दिन हर हसरत आपकी साकार करे।
दे हर खुशी, आपकी उमर हजारों साल करे।।
Happy वाला Birthday
- आपके साथ हमारी सदाएं हमेशा रहेंगी।
हम रहें ना रहें, हमारी दुआएं हमेशा रहेंगी।।
Happy वाला Birthday
-
भोली सी शाम को भोली अदाएं मुबारक हों।
आपके जन्मदिन में हमारी दुआएं मुबारक हों।
Happy वाला Birthday
- एक अज़ीज़ को हमने पैगाम भेजा है।
पैगाम में दुआओं का जहान भेजा है।
Happy वाला Birthday
- आपके हर जन्मदिन में हम साथ रहें।
उपहारों के बीच हमारी भी एक याद रहे।
Happy वाला Birthday
इन मीठे लम्हों को कल याद करेंगे।
जन्मदिन में बधाई लेकर साथ मिलेंगे।
Happy वाला Birthday
- लेकर तोहफे उपहार फिर आ जाएंगे,
मायूस चेहरे को धीरे से हंसाएंगे,
जबतक हम हैं तबतक वादा रहेगा,
आपके जन्मदिन में सबसे पहले हम ही जगाएंगे।।
Happy वाला Birthday
- इसी तरह जिंदगीभर लड़ते रहेंगे,
कभी नोकझोंक कभी शरारत करते रहेंगे,
पार्टी लेने आएँगे भी सबसे पहले,
हर साल जन्मदिन की बधाई भी देते रहेंगे।
Happy वाला Birthday
- आजतक लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे।
पर जान लो, हर लड़ाई में साथ भी खड़े मिलेंगे।।
Happy वाला Birthday
- आपके लम्हों में हमारी यादें मिलती रहें।
हर साल आपतक मेरी दुआएं पहुँचती रहें।
Happy वाला Birthday
आपके सपनों में रंग बिखरते रहें।
जन्मदिन के शुभ सन्देश निखरते रहें।।
Happy वाला Birthday
-
नयी उम्मीदें देने फ़िर से आए हैं।
हम पार्टी लेने फ़िर से आए हैं।।
Happy वाला Birthday
- आपके जन्मदिन में बस इतनी सी हैरानी होती है।
नीचे भेजने में ऊपरवाले से भी गलती होती है।।
Happy वाला Birthday
- फिर नयी रोशनी, फिर नया सवेरा हो।
आपके शुभदिन में आशाओं का बसेरा हो।।
Happy वाला Birthday
- आप पर हमारे कर्जों की कतार है।
पिछली सारी बर्थडे पार्टी भी उधार है।।
Happy वाला Birthday
- पुरानी दोस्ती के नए नाम मुबारक हों।
आपके जन्मदिन की ये शाम मुबारक हो।
Happy वाला Birthday
-Jaya Pandey
- Happy वाला Birthday Status – Happy Wala Birthday Status Shayari Quotes
.