हम बुरे हीं सही शायरी – Hum Bure Hi Sahi Shayari
Hum Bure Hi Sahi Shayari in Hindi font quotes status images wallpapers
- एक नज़र घुमाई थी अच्छे लोगों की बस्ती में,
जो अच्छे ऐसे हैं, तो हम बुरे ही सही। - की तुम बचाओ दामन अपना की तुम्हे फर्क पड़ता है,
हमे क्या जो दुनिया बुरा समझे तो हम बुरे ही सही।
- इतना काफी है रोज आईने में खुद से मिला लेते हैं नज़रें,
वो जो कहते हैं की बुरे है हम, तो हम बुरे ही सही। - की अपनी अना के आगे तो खुदा को भी नहीं मानते हम,
जो दुनिया समझे बुरा हमको, तो हम बुरे ही सही।
- की छोटी सी ज़िन्दगी में देंगे कितनी सफाइयाँ,
जो तुम बुरा समझो हमको, तो हैं बुरे ही सही। - तेरे उजालों के लिए ही अंधेरो की कोठरी में थे हम,
जो तुमने बुरा समझा, तो हम बुरे ही सही। - दिल आज भी पाक है, पाकीज़ा है मुहब्बत,
जो दुनिया इल्ज़ाम लगती है, तो हम बुरे ही सही। -
कहे दुनिया अगर गुनाह है , चाहना किसी को टूट के,
गुनाह करते हैं हर रोज, लोगों के लिए बुरे ही सही।
- सब निकल गए हैं आगे और हम हैं उसी मोड़ पे,
जो दुनिया इसे समझे बुरा, तो हम बुरे ही सही। - इरादा नहीं रखते हम खुद को बदलने का,
दुनिया गर बुरा समझे तो हम बुरे ही सही। - करते हैं ऐलान आज खुले आम मुहब्बत हम,
जो वो कहे हमको बुरा, तो हम बुरे ही सही। - वो छोड़ के हाथ चले गए हैं कह कर की बुरे हैं हम,
उन्हें टूट कर चाहना अगर बुरा था, तो हम बुरे ही सही। - छोड़ेंगे नहीं दामन तेरा सुन ले ऐ दोस्त जीते जी,
जो तेरी सोहबत बनाती है बुरा, तो हम बुरे ही सही। - की चाह के भी न निकली उनकी चाहत इस दिल से,
जो चाहना उन्हें बुरा है तो हम बुरे ही सही।
- वो भी क्या मुहब्बत जो ढूंढे है सिर्फ ख़ासियत,
कोई कहे हम उनके हैं, बुरे है तो बुरे ही सही। - खींच लगा ले सीने से, और कहे मेरे हो तुम,
जो दुनिया कहती है कि बुरे हो, तो बुरे ही सही।
- तेरी एक हँसी के लिए कर लेंगे सौ गुनाह हँस कर,
जो दुनिया बुरा कहे हमें, तो हम बुरे ही सही। - हमारा हमसफ़र जानता है हमें आईने सा,
बाकी दुनिया कहे बुरे हैं, तो हम बुरे ही सही। - निबाहना चाहते हो तो निबाह लो यूँ ही जानेमन,
हम नहीं पलट सकेंगे अब, बुरे हैं तो बुरे ही सही। - ख़ुदा भी न आ पाएगा सामने, तुझे पाने का वो जुनून है,
जो वो जुनून को बुरा कहे जहाँ , तो हम बुरे ही सही।
– अंशु प्रिया ( anshu priya) - 18 बेवफा शायरी फोटो इमेज फेसबुक डाउनलोड Bewafa Shayari in Hindi
.