माता-पिता पर हिन्दी कविता – Poem On Parents in Hindi :

Poem On Parents in Hindi – माता-पिता पर हिन्दी कविता माता-पिता पर हिन्दी कविता - Poem On Parents in Hindi

Poem On Parents in Hindi

  • मां-पापा
  • पापा ओ पापा मेरे लगते कितने प्यारे हो
    जग से तुम तो न्यारे हो
    दादी के दुलारे पापा
    तेरी गुड़िया रानी हूं मैं
    सब गुड़ियों से प्यारी हूं
    मेरे नखरे सहते तुम हो
    मां को भी समझाते हो
    जब भी गलती करती हूं
    डांट भी तुम लगाते हो
    मैं जब रोने लगती हूं
    चॉकलेट से फुसलाते हो
    मम्मा की क्या बात करूं
    वो तो भोली – भाली है
    पापा की दुलारी मां
    मेरी प्यारी सुंदर मां
    मंगल सिंह का नाम लेकर
    खाना मुझे खिलाती मां
    आइसक्रीम का लालच देकर
    पढ़ने को तूं भेजती माँ
    मैं जब रूठ जाती हूं
    कार्टून तू दिखाती मां
    बात-बात पर किस्सू करती
    प्यार से मुझे मनाती मां
    मां – पापा मेरे अनमोल
    ईश्वर के परछाई हैं
    मेरे जीवन दाता वो.-
    Writer – khushbu singh
  • माँ
  • माँ तुझे सारी खुशियाँ मिले इस जग से
    यही दुआ है मेरी रब से
    तूने अपना ना कुछ देखा, मेरी राह को बनाया
    मेरी मंजिल मुझे मिल जाये यही सपना है सजाया
    है ये सपना मेरी जगती आँखो का
    तेरे पास हो खजाना खुशियों का 
    कभी  दुख ना मिले  तुझको इस जग से 
    यही दुआ है मेरी रब से
    मैने देखा है माँ तुझको, अपनी इच्छा को दबाते
    मन मे दुख होते हुए भी  मैने देखा तुझे मेरे लिए मुस्काते
    कोशिश यही है मेरी  तुझे इतना प्यार दूँ मै
    तेरे सारे गमों को खुशियों मे बदल दूँ मै
    खुशियों के फूल झड़े सदा तेरे आँचल से
    यही दुआ है मेरी  रब से
    kratika sharma from anoopshahr
  • maan tujhe saaree khushiyaan mile is jag se
    yahee dua hai meree rab se
    toone apana na kuchh dekha, meree raah ko banaaya
    meree manjil mujhe mil jaaye yahee sapana hai sajaaya
    hai ye sapana meree jagatee aankho ka
    tere paas ho khajaana khushiyon ka
    kabhee dukh na mile tujhako is jag se
    yahee dua hai meree rab se
    maine dekha hai maan tujhako, apanee ichchha ko dabaate
    man me dukh hote hue bhee maine dekha tujhe mere lie muskaate
    koshish yahee hai meree tujhe itana pyaar doon mai
    tere saare gamon ko khushiyon me badal doon mai
    khushiyon ke phool jhade sada tere aanchal se

.