शादी कार्ड शायरी – Shadi Ke Card Ki Shayari in Hindi Wedding Card Shayari :

शादी कार्ड शायरी – Shadi Ke Card Ki Shayari in Hindi Wedding Card Shayari
शादी कार्ड शायरी - Shadi Ke Card Ki Shayari in Hindi Wedding Card Shayari

शादी कार्ड शायरी – Shadi Ke Card Ki Shayari in Hindi Wedding Card Shayari

  • भोलेनाथ के आर्शीवाद से मण्डप सजाएंगे।
    दो अंजान पथिक अब जीवनसाथी कहलाएंगे।।
  • गीत और मृदंग होंगे, संगम और संवाद होंगे।
    जैसे सीता के राम, जैसे पार्वती के भोलेनाथ होंगे।।
  • दो राहगीरों के राह एक हो रहे हैं।
    दो पंछियों के आसमाँ एक हो रहे हैं।।
  • नूतन ये श्रृंगार रहे, बाबुल का प्यार रहे।
    नूतन इन युगलों का सुखी संसार रहे।।
  • अग्नि-सा पावन यह गटबंधन होगा।
    एक नए रिश्ते का शुभारंभ होगा।।
  • स्नेह की सुधा हो, प्रेम का रंग रहे।
    नित-नूतन युगलों का संग रहे।।
  • शुभ कार्यक्रम में शुभागमन कीजिये।
    वर- वधू को आशीष अपना दीजिये।।
  • ईश्वर की अनुकम्पा लेकर चलने वाले हैं।
    दो पथिक परिणय-सूत्र में बंधने वाले हैं।।
  • गूंजे शहनाई का शोर, हर दृश्य सुनहरा हो।
    बाबुल के आंगन में एक नए रिश्ते का सवेरा हो।।
  • दो सुर मिलके एक राग चुन रहे हैं।
    दो पंछी अपना आकाश बुन रहे हैं।।
  • नए बन्धन हैं, पावन संगम हैं।
    हम प्रतीक्षा में हैं, आपका अभिनन्दन है।।
  • मंगल बेला में मंगल गीत होंगे।
    नए मीतों के रिश्ते भी नवनीत होंगे।।
  • गंगा का सागर में पावन संगम होगा।
    अग्नि-सा शुद्ध यह गटबंधन होगा।।
  • माँ की ममता, बाबुल का प्यार रहेगा।
    शुभ महोत्सव में आपका इंतेज़ार रहेगा।।
  • नयी दिशा में नए रिश्ते प्रारंभ होने को है।

    नए जीवन का शुभारंभ होने को है।।

  • नए कर्तव्य होंगे, नया मिलाप होगा।
    मधुर मिलन में ईश्वर का आशीर्वाद होगा।।
  • आंनद का संचार हो, हर्ष की पुकार हो।
    वर-वधू का पवित्र-बंधन ये साकार हो।।
  • मधुर प्रेम और निष्ठा का साथ रहे।
    नव-पल्लवित रिश्ते में मिठास रहे।।
  • शिव-पार्वती सा संग बना रहे।
    इस परिणय का रंग जचा रहे।।
  • नए अंकुर है कुछ रिश्तों के।
    एक किनारे हैं दो कश्ती के।।
  • शादी कार्ड शायरी – Shadi Ke Card Ki Shayari in Hindi Wedding Card Shayari

.