इंतजार शायरी – Tera Intezaar Shayari in Hindi 140 Words for gf and bf
इंतजार शायरी – Tera Intezaar Shayari in Hindi 140 Words for gf and bf
- अजनबियों पर बेफ़िज़ूल ऐतबार मत करना।
फरेबियों से कभी प्यार का इज़हार मत करना।
यहाँ मुसाफिरों के ठिकाने नहीं होते,
ज़िन्दगी भर उनका इंतज़ार मत करना।
- हमने उनसे मोहब्बत की फरियाद की,
उन्होंने हमको इंतज़ार का तोहफा दिया
- ये फ़ितूर, ये ख़ुमार क्या कहें।
ये सुरूर जो सवार क्या कहें।
उनके आने की कोई उम्मीद भी नहीं,
ये बेमतलब का इंतज़ार क्या कहें।
- ना वो मोहब्बत बाक़ी है,
ना वादों की बात ही है
किस्से भी कबके ख़त्म हो गए,
बस इंतज़ार है जो आज भी है।
- अपनी बर्बादी का इश्तेहार मत करो।
सुकूँ भरी सारी नींद यूँ बेकार मत करो।
वो नहीं आएगा वापस अब यहाँ,
बस दिल! अब ये इन्तज़ार बस करो।
- वो किस्से सुनाते सुनाते किस्सा हो गए।
एक ला-महदूद इंतज़ार का हिस्सा हो गए।
- जाने किसकी खोज में बेकरार हुए फिरते हैं।
बीते लम्हों की याद हर बार लिए फिरते हैं।
जानते हैं वो दूर चल निकले हैं हमसे,
फिर भी आंखों में इंतज़ार लिए फिरते हैं।
- अधूरी सी एक कहानी को मुकाम मिलता नहीं।
ये उम्मीदें थकती नहीं, ये इंतज़ार रुकता नहीं।
- एक अधूरा प्यार मेरे हिस्से रह गया।
बेचैनियों का बाजार मेरे हिस्से रह गया।
- मोहब्बत सारी उन्ही पर लुटा दीं।
बस इंतज़ार मेरे हिस्से रह गया।
- ख़ाबों का इंतज़ार बस करो।
यूँ नींदों को बेकार बस करो।
- अतीत में रखा क्या है यादों के सिवा,
उस बेवफा का ख़्याल बस करो।
-
मुद्दत से एक राहगीर की राह तकती रहीं,
ताउम्र उसकी खोज में भटकती रहीं,
समझाया हज़ार दफ़ा इंतज़ार बेकार है,
मग़र ये आँखे हैं कि थकती नहीं।
- फुरसातों को यूं ज़ाया न कर।
ज़हन में उसके ख्याल लाया न कर।
मुक़म्मल होगा नहीं ये इंतज़ार तेरा,
एक तरफा मोहब्बत निभाया न कर।
- ये फ़ितूर बेपरवाह पहला सा है।
एक चोट पुरानी, एक घाव गहरा सा है।
जाने कितने मौसम गुज़रे दरवाजे से,
बस ये इंतज़ार का मौसम ठहरा सा है।
- वो सावन की रौनक में ख़ुमार भरते रहे।
एक हम थे जो सावन का इंतज़ार करते रहे।
- वो मिले ना मिले, मुक़द्दर की बात है।
मुक़द्दर ना सही, इंतज़ार मेरे हाथ है।
- इंतज़ार कुछ यूं है उनका हमें,
जैसे रेगिस्ता को बारिश का।
उम्मीद नहीं, फिर भी इंतजार करते हैं।
Jaya Pandey
- इंतजार शायरी – Tera Intezaar Shayari in Hindi 140 Words for gf and bf
.